Tuesday, 15 September 2026 | 5:54 AM
भारत

पीलीभीत:अलग अलग सड़क हादसे में चार घायल

पूरनपुर। दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में महिला सहित चार घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी रामवीर अपनी पत्नी गायत्री व पुत्र रोहित के साथ शनिवार की देर शाम पीलीभीत से वापस लौट रह
Share:
पीलीभीत:अलग अलग सड़क हादसे में चार घायल
Read in your preferred language.

पूरनपुर। दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में महिला सहित चार घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी रामवीर अपनी पत्नी गायत्री व पुत्र रोहित के साथ शनिवार की देर शाम पीलीभीत से वापस लौट रहे थे।इसी दौरान पूरनपुर हाईवे पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार तीनों घायल हो गए।दूसरे सड़क हादसे में मुजफ्फरनगर निवासी रमेश पाल बाइक से रविवार सुबह पूरनपुर आ रहा था। पूरनपुर खुटार आसाम हाईवे पर स्थित चीनी मिल के पास सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।जिससे खाई में जा गिरा।टक्कर मारने के बाद चालक फरार हो गया।पीछे से आ रहे अधिवक्ताओं ने घायल को अपने निजी वाहन से उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।