Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : बरखेड़ा में किसान आंदोलन के समर्थन में पूर्व जिला उपाध्यक्ष सपा धर्मेश गंगवार किए गए नजरबंद।

पीलीभीत: बरखेड़ा में जिला प्रशासन के निर्देश पर थानाध्यक्ष बरखेड़ा एवं बरखेड़ा पुलिस द्वारा सपा नेताओं को हिरासत में लेकर नजरबंद किया गया, किसान आंदोलन को लेकर पार्टी हाईकमान के निर्देश अनुसार सपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचकर किसानों के समर
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत: बरखेड़ा में जिला प्रशासन के निर्देश पर थानाध्यक्ष बरखेड़ा एवं बरखेड़ा पुलिस द्वारा सपा नेताओं को हिरासत में लेकर नजरबंद किया गया, किसान आंदोलन को लेकर पार्टी हाईकमान के निर्देश अनुसार सपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचकर किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करना था परंतु जिला प्रशासन के निर्देश पर बरखेड़ा पुलिस ने क्षेत्र के चर्चित, लोकप्रिय एवं मजबूत जनाधार वाले जमीनी सपा नेता एवं दो बार की लगातार जिला पंचायत सदस्य दीप्ति गंगवार के पति धर्मेश गंगवार सहित कई सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर नजरबंद किया गया। इस दौरान सपा नेता मोहम्मद रजा अंसारी, बच्चू लाल वर्मा, इमरान रजा अंसारी, विनोद गंगवार, हरीश गंगवार, उमाचरण गंगवार, तेजराम गंगवार, देवदत्त गंगवार आदि लोग नजरबंद किए ।

रिपोर्ट: रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत