पीलीभीत पूरनपुर विधानसभा में आवारा पशुओं के रोकथाम के लिए भाजपा विधायक ने पशुधन एवं दुग्ध विकास राजनीतिक पेंशन कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह को पत्र सौंप कर विधानसभा में गौशालाओं का निर्माण कराए जाने की मांग की है।इससे किसानों को आवारा पशुओं से हो रही परेशानियों से छुटकारा मिल सके।
पूरनपुर विधानसभा के अंतर्गत कलीनगर तहसील भी इसी विधानसभा में आती है।तहसील क्षेत्रों में आवारा पशुओं की समस्या बड़ी समस्या है।चुनाव में भी यह समस्या जनता ने जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी थी।इस पर सरकार ने भी चुनाव के बाद इस समस्या के समाधान के लिए जनता को अस्वस्थ किया था। भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में आई।पूरनपुर विधानसभा के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने पशुधन एवं दुग्ध विकास राजनीतिक पेंशन अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह को पत्र सौंपा जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी विधानसभा में आवारा पशुओं की संख्या बहुत अधिक है। साथ ही उनके विधानसभा क्षेत्र में दो तहसीलें आती है।जिसमें कलीनगर शामिल है।आवारा पशुओं से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।साथ ही आए दिन राहगीरों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।क्षेत्र की बहुत ही बड़ी समस्या है।इसको लेकर उन्होंने दोनों तहसीलों में गौशालाओं को स्वीकृत कराए जाने की मांग की है।कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने विधायक बाबूराम पासवान को शीघ्र ही गौशालाओं को स्वीकृत कराकर निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया।
भारत
पीलीभीत :आवारा पशुओं के रोकथाम के लिए भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने पशुधन एवं दुग्ध विकास राजनीतिक पेंशन कल्याण मंत्री को दिया ज्ञापन
पीलीभीत पूरनपुर विधानसभा में आवारा पशुओं के रोकथाम के लिए भाजपा विधायक ने पशुधन एवं दुग्ध विकास राजनीतिक पेंशन कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह को पत्र सौंप कर विधानसभा में गौशालाओं का निर्माण कराए जाने की मांग की है।इससे किसानों को आवारा पशुओं से हो रही परेशानियों से छुटकारा मिल सके। पूरनपुर विधानसभा के
Read in your preferred language.