Tuesday, 15 September 2026 | 3:48 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत :राहुल नगर बाढ़ परियोजना शुरू करने के निर्देश बाढ़ खंड दफ्तर आएगा पूरनपुर

पूरनपुर। राहुल नगर में शारदा की बाढ़ से बचाव हेतु स्वीकृत 9 करोड़ रुपये की परियोजना वन विभाग द्वारा रोकने पर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान बाढ़ एवं जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह से मिले और परियोजना को सुचारू रूप से चालू कराने की मांग की थी। साथ ही बाढ़ खंड का ऑफिस भी पूरनपुर स्थापित करने के लिए ल
Share:
पीलीभीत :राहुल नगर बाढ़ परियोजना शुरू करने के निर्देश बाढ़ खंड दफ्तर आएगा पूरनपुर
Read in your preferred language.



पूरनपुर। राहुल नगर में शारदा की बाढ़ से बचाव हेतु स्वीकृत 9 करोड़ रुपये की परियोजना वन विभाग द्वारा रोकने पर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान बाढ़ एवं जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह से मिले और परियोजना को सुचारू रूप से चालू कराने की मांग की थी। साथ ही बाढ़ खंड का ऑफिस भी पूरनपुर स्थापित करने के लिए लिखित पत्र मंत्री को दिया था। जिस पर मंत्री ने कार्रवाई करते हुए विधायक के अथक प्रयासों से राहुल नगर शारदा परियोजना के लिए वन विभाग को आदेशित करते हुए एक लिखित पत्र भेजा है और परियोजना को सुचारू रूप से बिना किसी आपत्ति के चलाने के आदेश दिए हैं। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को मद्देनजर रखते हुए बाढ़ खंड का ऑफिस पूरनपुर स्थानांतरित करने के लिखित में मंत्री ने आदेश दिए हैं। जिसका एक पत्र विधायक को भी भेजा है। इससे शारदा किनारे के बाशिंदों को बाढ़ की विभीषिका से बचाने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। बाढ़ कार्यालय पूरनपुर आने से बाढ़ पर नजर रखने व बचाव कार्यो में निगरानी को आसान बनाने में मदद मिलेगी।


रिपोर्ट: रामगोपाल कुशवाहा