Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
भारत

पीलीभीत :शॉर्ट सर्किट से तारों में लगी आग से मची अफरा-तफरी

पीलीभीत पूरनपुर।नगर के पुराने स्टेट बैंक के पास शॉर्ट सर्किट से अचानक तारों में आग लग गई।आग की तेज लपटें देख खलबली मच गई।लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। बमुश्किल लोगों ने आग पर काबू पाया। नगर में जर्जर तारों से आए दिन हादसे हो रहे हैं।रोजाना तार आपस में लड़कर टूट कर जमीन पर गिर रहे हैं। इसके अलाव
Share:
पीलीभीत :शॉर्ट सर्किट से तारों में लगी आग से मची अफरा-तफरी
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।नगर के पुराने स्टेट बैंक के पास शॉर्ट सर्किट से अचानक तारों में आग लग गई।आग की तेज लपटें देख खलबली मच गई।लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। बमुश्किल लोगों ने आग पर काबू पाया।
नगर में जर्जर तारों से आए दिन हादसे हो रहे हैं।रोजाना तार आपस में लड़कर टूट कर जमीन पर गिर रहे हैं। इसके अलावा आए दिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटनाएं हो रही है।रविवार की देर शाम नगर के पुराने स्टेट बैंक व नगर के पकडिया चौराहे रोड पर लगे बिजली ट्रांसफार्मर में बिजली सप्लाई के दौरान शार्ट सर्किट से तारों में आग लग गई।इससे वहां से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गयी।मामले को लेकर हड़कंप मच गया।सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को देकर विद्युत सप्लाई बंद कराई।मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने फाल्ट को सही किया।नगर में बिजली तार जर्जर हालत में झूल रहे हैं।इसके चलते आए दिन तार से स्पार्किंग होने लगती है।इससे हादसे की आशंका बनी हुई।