Tuesday, 15 September 2026 | 2:31 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: जीरोनिया स्थित के एस जी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रेम शंकर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए एफ आई आर के निर्देश दिए गए।

पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा विकास खंड ललौली खेड़ा के ग्राम जीरोनिया स्थित के एस जी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रेम शंकर के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं । स्कूल प्रबंधक के द्वारा विधायक निधि से भवन निर्माण हेतु प्रदान की गई धनराशि से भवन का निर्माण विद्याल
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा विकास खंड ललौली खेड़ा के ग्राम जीरोनिया स्थित के एस जी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रेम शंकर के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं । स्कूल प्रबंधक के द्वारा विधायक निधि से भवन निर्माण हेतु प्रदान की गई धनराशि से भवन का निर्माण विद्यालय की भूमि पर ना कराकर पिता के नाम दर्ज भूमि पर कराया गया है। गाटा संख्या 349 पर विद्यालय समिति के नाम दर्ज भूमि पर विद्यालय भवन का निर्माण किया जाना था परंतु प्रबंधक श्री प्रेम शंकर द्वारा भवन का निर्माण अपने पिता के नाम पर दर्ज गाटा संख्या 350 पर भवन निर्माण करके धनराशि का दुरुपयोग किया गया है।जिसकी शिकायत श्री बलविंद्र सिंह द्वारा की गई थी जिसका संज्ञान लेते हुए जिला विकास अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया गया था जांच उपरांत उपरोक्त प्रकरण में धनराशि दुरुपयोग का मामला संज्ञान में आने पर कार्यवाही की गई है ।एफ आई आर दर्ज कराने के साथ-साथ दुरुपयोग की गई धनराशि की वसूली के भी निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही साथ परियोजना निदेशक व सहायक अभियंता ग्राम्य विकास को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करने के साथ-साथ अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत