Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत:दो पक्षों में चले जमकर लाठी-डंडे दोनों पक्षों को सीएससी में कराया भर्ती

पूरनपुर घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर मोहलिया निवासी सरोजनी देवी का रविवार की देर शाम पड़ोस की रहने वाली रेखा देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। महिलाओं का झगड़ा पुरुषों तक पहुंच गया।देखते देखते दोनों पर पक्ष लाठी डंडों से लैस होकर आमने-सामने आ गए।गाली गलौज के बाद मामले ने तूल पकड लिया।द
Share:
पीलीभीत:दो पक्षों में चले जमकर लाठी-डंडे दोनों पक्षों को सीएससी में कराया भर्ती
Read in your preferred language.

पूरनपुर घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर मोहलिया निवासी सरोजनी देवी का रविवार की देर शाम पड़ोस की रहने वाली रेखा देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। महिलाओं का झगड़ा पुरुषों तक पहुंच गया।देखते देखते दोनों पर पक्ष लाठी डंडों से लैस होकर आमने-सामने आ गए।गाली गलौज के बाद मामले ने तूल पकड लिया।दोनों में जमकर लाठी-डंडे चले।जिसमें दोनों पक्षों की ओर से आधा दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो गए।झगड़े को लेकर खलबली मच गई।कई लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बमुश्किल झगड़े को शांत कराया।झगडे में घायल सभी को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।दोनों पक्षों ने थाने पहुंच कर एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाकर मामले की तहरीरें पुलिस को दी।पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया है।प्रभारी थाना इंर्चाज अवध नारायण तिवारी ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर मिलने पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।