Tuesday, 15 September 2026 | 3:40 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत :किसानों ने व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की

पूरनपुर गुरुवार को दि किसान सहकारी चीनी मिल गन्ने के अभाव (नोकेन) में सुबह से बन्द हो गई।इससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूरनपुर चीनी मिल क्षेत्र का किसान एक-एक सप्लाई टिकट पाने को तरस रहा है।पूरनपुर चीनी में इस बार पेराई सत्र काफी समय बाद शुरु हो सका था।लेकिन चीनी मील में अव
Share:
पीलीभीत :किसानों ने व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की
Read in your preferred language.

पूरनपुर
गुरुवार को दि किसान सहकारी चीनी मिल गन्ने के अभाव (नोकेन) में सुबह से बन्द हो गई।इससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पूरनपुर चीनी मिल क्षेत्र का किसान एक-एक सप्लाई टिकट पाने को तरस रहा है।पूरनपुर चीनी में इस बार पेराई सत्र काफी समय बाद शुरु हो सका था।लेकिन चीनी मील में अव्यवस्थाएं शुरुआत से ही हावी रहीं हैं।किसानों की पेड़ी गन्ना की काफी देर से छिलाई हो पाई। जिससे गन्ने के खेतों में गेंहू की बुवाई किसान नही कर सके,किसानों को लाखों रूपयो का घाटा झेलना पड़ा। किसानों का कहना है कि इसकी भरपाई कोई नही करा पायेगा। चीनी मिल देर से चलने का खमियाजा किसानों को ही भुगतना पड़ा।चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी का नियंत्रण इंडेनट पर होता है।लेकिन शुरू से आंखे मूंद कर इंडैट दिया जाता रहा है।कभी हाइवे पर एक-एक किलोमीटर लम्बा जाम व चीन मिल के गन्ना क्रय केन्द्रों पर कई-कई दिनों तक किसानों के वाहन नही खाली होते रहे है।जिससे गन्ना पुराना होने से चीनी मिल की रिकवरी का स्तर पर भी बुरा प्रभाव पड़ा।इससे चीनी मिल को लाखों रूपयो का नुकसान हुआ।उधर अरली,सामान्य गन्ने का हवाला देकर किसानों को चीनी मिल गेट पर प्रताड़ित किया जाता रहा है।लगातार किसानों ने उच्च अधिकारियों को शिकायत व धरना-प्रदर्शन किए।लेकिन आज तक किसानों की नही सुनी गई। गुरुवार को एक बार फिर चीनी मिल नोकेन में बन्द हो गई है।इससे पहले भी चीनी मिल कई बार तकनीकी कमी ब नोकेन के अभाव में बंद हो चुकी है।इसके चलते किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।किसानों ने व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।