Monday, 14 September 2026 | 11:37 PM
भारत

पीलीभीत :जेकेएसएस मासिक बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर,संत रविदास को याद किया।

पीलीभीत तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम जमुनिया खास निकट मार्केट जन कल्याण सुरक्षा संघ के कार्यालय पर मासिक बैठक माह के प्रथम रविवार को की गई जिसमें क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने भाग लिया मीटिंग में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई एवं सदस्यता अभियान चलाकर बड़ी संख्या में पदाधिकारी बनाए जाने पर जोर दिया गय
Share:
पीलीभीत :जेकेएसएस मासिक बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर,संत रविदास को याद किया।
Read in your preferred language.

पीलीभीत
तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम जमुनिया खास निकट मार्केट जन कल्याण सुरक्षा संघ के कार्यालय पर मासिक बैठक माह के प्रथम रविवार को की गई जिसमें क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने भाग लिया मीटिंग में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई एवं सदस्यता अभियान चलाकर बड़ी संख्या में पदाधिकारी बनाए जाने पर जोर दिया गया एवं रविदास जयंती पर उनको याद किया गया एवं उनके चरित्र पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम को मुख्य रूप से पीलीभीत जिला संरक्षक रामसनेही वर्मा जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने पदाधिकारियों को संबोधित किया संघ के अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज संत रविदास जयंती है रविदास जी को याद करने के लिए रविदास जयंती मनाई जाती है. क्योंकि रविदास जी एक महान कवि और आध्यात्मिक गुरु थे जिन्होंने समाज में व्याप्त बुराइयों को लेखन और आंदोलन करके दूर किया था ऐसे महान आत्मा को कोटि-कोटि नमन करते है,
जन कल्याण सुरक्षा संघ समाज के दबे कुचले गरीब मजलूम बेसहारा किसान मजदूर कमजोर वर्ग की हर संभव मदद करने एवं पशु पक्षियों व जन-जन के कल्याण एवं उनकी सुरक्षा सहयोग करने के लिए बनाया गया है सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में संघ के कार्य एवं नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें और बड़ी संख्या में जनता को संघ से जोड़े जिससे कि संस्था के माध्यम से जन-जन को ज्यादा से ज्यादा मदद कर लाभ दिलाया जा सके, जिला संरक्षक रामसहनेही वर्मा ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए संगठन से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का कार्य करें संगठन मजबूत होगा पदाधिकारी कार्यकर्ता मजबूत होगा क्षेत्र
में आवारा पशु चिंता का विषय है सरकार को कोई ठोस कदम उठाया जाए जिससे आवारा पशु भी दुखी किसान भी दुखी दोनों की समस्या का निदान हो सके, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि संघ का उत्तर प्रदेश सहित भारत के कई राज्यों में एक साथ गठन चल रहा है जनपद पीलीभीत में भी संघ से बड़े पैमाने पर लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा बीते दिनों दो पदाधिकारियों की माताओं का निधन हो गया था कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र योगी ग्राम सचिव रामपाल वर्मा की स्वर्गीय माता जी को दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति की कामना की गई इस दौरान राममूर्ति लाल वेलामती मुकेश यादव बालक राम वर्मा अर्जुन यादव वीरेंद्र कुमार जोशी रामपाल वर्मा महेंद्र पाल जोगराज राजाराम पासवान जयपाल प्रदीप कश्यप राममूर्ति वर्मा कालीचरन पाल सहित आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।