Tuesday, 15 September 2026 | 12:28 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : हाईटेंशन लाइन से टूटकर सड़क पर गिरा बिजली का तार ,बाल बाल बचे ग्रामीण

पूरनपुर : सेहरामऊ थाना क्षेत्र के मंगदपुर गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर अचानक सड़क पर गिर गया। जिससे गांव में खलबली मच गई। वही बिजली का तार टूट कर जहां पर गिरा वहां की जमीन भी काली पड़ गई। गलीमत रही कोई भी ग्रामीण मौके पर नहीं था। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था ।मंगलवार को मगदपुर में सुबह ता
Share:
पीलीभीत : हाईटेंशन लाइन से टूटकर सड़क पर गिरा बिजली का तार ,बाल बाल बचे ग्रामीण
Read in your preferred language.

पूरनपुर : सेहरामऊ थाना क्षेत्र के मंगदपुर गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर अचानक सड़क पर गिर गया। जिससे गांव में खलबली मच गई। वही बिजली का तार टूट कर जहां पर गिरा वहां की जमीन भी काली पड़ गई। गलीमत रही कोई भी ग्रामीण मौके पर नहीं था। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था ।मंगलवार को मगदपुर में सुबह तार टूट करें जमीन में गिर गया तार टूटते ही जमीन काली पड़ गई। जिसे सुबह सड़क पर आना जाना कम था अगर कोई व्यक्ति या बच्चे वहां पर मौजूद होते तो शायद कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वही तीन साल पूर्व मगदपुर में एक व्यक्ति जर्जर हालत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से मौत हो चुकी थी। लेकिन फिर भी आला अधिकारी इस पर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।लगातार हो रही घटनाओं से अधिकारी ध्यान नही दे रहे। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। कई बार खुटार के लाइनमैन और जेई को सूचित किया ।लेकिन सूचना के बाद भी अपनी मनमानी के चलते नहीं पहुंचे। जिसमें गांव में कई घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही ।जिन लोगों के पास सूचित करते थे वह अपनी मनमानी से कहते थे कि जब वक्त होगा तब आ जाएंगे। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि लाइनमैन अपनी मनमानी के चलते बाज नहीं आ रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।