Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल सम्पन्न

ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर जनपद पीलीभीत में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज सकुशल सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। शहर क्षेत्र में कड़ी निगरान
Share:
पीलीभीत : ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल सम्पन्न
Read in your preferred language.

ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर जनपद पीलीभीत में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज सकुशल सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। शहर क्षेत्र में कड़ी निगरानी एवं चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। पर्व के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारीगण एवं पुलिस बल निरंतर भ्रमणशील रहे एवं सभी ईदगाहों/मस्जिदों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एडीएम महोदया, सिटी मजिस्ट्रेट,उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं नियुक्त मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस बल की उपस्थिति में समस्त धार्मिक स्थलों पर नमाज सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। नमाज के उपरांत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुस्लिम धर्मगुरुओं, सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं छोटे-छोटे बच्चों को ईद की शुभकामनाएं दी गईं, जिससे सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत समस्त थाना क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। मुख्य बाजार, पेट्रोल पंप, बैंक, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु गलत ढंग से खड़े वाहनों को हटवाया गया एवं लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का अहसास दिलाया गया।