Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
भारत

पीलीभीत : दिव्यांग किशोरी को चाइल्डलाइन को सौंपा

पूरनपुर। नगर के सिरसा चौराहे पर दो दिन पहले 12 वर्षीय दिव्यांग किशोरी देखी गई थी। मौके पर पहुंचे लोग किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार आने पर पुलिस ने बच्ची को च
Share:
Read in your preferred language.

पूरनपुर। नगर के सिरसा चौराहे पर दो दिन पहले 12 वर्षीय दिव्यांग किशोरी देखी गई थी। मौके पर पहुंचे लोग किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार आने पर पुलिस ने बच्ची को चाइल्डलाइन को सौंप दिया है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया अभी किशोरी के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। वह बोलने से भी असमर्थ है। जानकारी जुटाई जा रही है।