Tuesday, 15 September 2026 | 12:30 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने मनरेगा पोर्टल से 111 वेण्डर/फर्म पोर्टल से निष्क्रिय किये जाने हेतु दिए निर्देश

पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने मनरेगा पोर्टल से 111 वेण्डर/फर्म पोर्टल से निष्क्रिय किये जाने हेतु निर्देशित करते हुये सम्बन्धित एपीओ का वेतन तभी भुगतान करने के निर्देश दिये गये जब उक्त वेण्डर निष्क्रिय करते हुये साक्ष्य सहित पत्रावली अवलोकन हेतु प्रस्तुत करेगें। इसके साथ ही साथ ऐसी फर्म जो
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने मनरेगा पोर्टल से 111 वेण्डर/फर्म पोर्टल से निष्क्रिय किये जाने हेतु निर्देशित करते हुये सम्बन्धित एपीओ का वेतन तभी भुगतान करने के निर्देश दिये गये जब उक्त वेण्डर निष्क्रिय करते हुये साक्ष्य सहित पत्रावली अवलोकन हेतु प्रस्तुत करेगें। इसके साथ ही साथ ऐसी फर्म जो सम्बन्धित ग्राम प्रधानों या कार्मिक के सम्बन्धियों द्वारा अपनी फर्म पंजीकृत की गई है उनको नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसमें श्रीराम इण्टर प्राइसेस, मैसर्स श्री बालाजी सीमेन्ट स्टोर, रामा टेण्डर्स, मैसर्स गंगवार एजेन्सी, कबरी ब्रिक फील्डस, पूजा ब्रिक फील्डस, प्रताप सत्यम्, मैसर्स कादरी ब्रिक सेन्टर, रजा ब्रिक, वरसी ब्रिक फील्डस को नोटिस जारी करते हुये कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

सवांददाता : रामगोपाल कुशवाहा