Tuesday, 15 September 2026 | 2:34 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : जिलाधिकारी ने सहायक चकबन्दी अधिकारी, बन्दोवस्त अधिकारी चकबंदी एवं श्रम प्रवर्तन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने सहायक चकबंदी कार्यालय सदर, बन्दोवस्त चकबन्दी एवं श्रम प्रवर्तन कार्यालय का प्रातः 10ः05 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित रजिस्टर को चेक किया एवं साफ सफाई व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सहायक चकबन्दी कार्यालय में 14 कर्मच
Share:
पीलीभीत : जिलाधिकारी ने सहायक चकबन्दी अधिकारी, बन्दोवस्त अधिकारी चकबंदी एवं श्रम प्रवर्तन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।
Read in your preferred language.

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने सहायक चकबंदी कार्यालय सदर, बन्दोवस्त चकबन्दी एवं श्रम प्रवर्तन कार्यालय का प्रातः 10ः05 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित रजिस्टर को चेक किया एवं साफ सफाई व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सहायक चकबन्दी कार्यालय में 14 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सहायक चकबन्दी कार्यालय में संजीव कुमार पेशकार, आशुतोष राना अनुसेवक, ओमप्रकाश सिंह चकबन्दी कर्ता, उरविन्द सिंह चकबन्दी कर्ता, उमेश कुमार मौर्य, चकबन्दी लेखपाल, तुषार गुप्ता चकबन्दी लेखपाल, प्रियांशु राणा चकबन्दी लेखपाल, छत्र सिंह अनुसेवक, दिलीप कुमार अनुसेवक, विशन सिंह अहलमद, राजेन्द्र सिंह कनिष्ठ सहायक, नसीम अहमद कनिष्ठ सहायक, नरेश सिंह मानचित्रकार एवं मो0 आरिफ अनुरेखक अनुपस्थित पाए। अनुपस्थित कर्मचारियों का उन्होंने ‘‘नो वर्क नो पेय’’ के आधार एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये।

बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर, साफ सफाई व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान बन्दोवस्त चकबन्दी अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक कंचन राना अनुपस्थित पाए गए तथा शेष कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारी का एक-एक दिन का वेतन एवं बन्दोवस्त चकबन्दी अधिकारी स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही श्रम प्रवर्तन कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। निरीक्षण के समय श्रम प्रर्वतन कार्यालय में श्रम प्रवर्तन अधिकारी घनश्याम वर्मा, कुमोद कुमार आर्य सहायक लेखाकार, दुर्गेश कुमार व तेज बहादुर कम्प्यूटर आपरेटर अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नो वर्क नो पे के आधार पर अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी का स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।