पूरनपुर।चकरोड काटकर खेत में मिलाने को लेकर विवाद हो गया।घर में घुसकर दबंगों ने मारपीट करते हुए कई को घायल कर दिया।दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है।पुलिस ने मेडिकल के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अमृतपुर ता.घुंघचाई निवासी बलविंदर सिंह ने बताया कि उसके घर व खेत को जाने वाले रास्ते को पड़ोसी के खेत स्वामी गुरचरन सिंह,साधू सिंह चकरोड को काटकर अपने खेत में मिला रहा था।इसकी जानकारी लगने पर उसने मौके पर जाकर रोड काटने का विरोध करने लगा।इसी दौरान गुरचरन सिंह,साधू सिंह,अमरजीत सिंह सहित कई लोग मेड पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों को काटना शुरु कर दिया।पीड़ित ने मना किया तो सभी ने एक राय होकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा।जान से मारने की नियत से फावडा से हमला कर दिया।जिससे पीड़ित के कंधे और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं।पीड़ित किसी तरह से चुंगल से छूटकर घर भागा।इस पर सभी ने उसका पीछा भी किया।कुछ देर बाद सभी असलहा,तलवारों से लेस होकर घर में घुस आए।परिवार के लोगों को जमकर मारा पीटा।झगडे को लेकर हडकंप मच गया।शोर शरावा करने पर पुलिस में सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।पुलिस ने मेडिकल के बाद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।
भारत
पीलीभीत; चकरोड के विवाद पर दो पक्षों में हुआ विवाद
पूरनपुर।चकरोड काटकर खेत में मिलाने को लेकर विवाद हो गया।घर में घुसकर दबंगों ने मारपीट करते हुए कई को घायल कर दिया।दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है।पुलिस ने मेडिकल के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमृतपुर ता.घुंघचाई निवासी बलविंदर सिंह ने बताया कि उसके घर व खेत को
Read in your preferred language.