Tuesday, 15 September 2026 | 5:49 AM
भारत

पीलीभीत : गन्ना क्रय केन्द्रों पर अव्यवस्थाएं हावी

पूरनपुर। ठेकेदार की मनमानी के चलते किसानों का गन्ना सूख रहा है।किसानों का आरोप है कि गन्ना केंद्रों पर अव्यवस्थाएं हावी है।इसके चलते किसान कोलुओ पर अपना गन्ना औने पौने दामों पर बेचने को मजबूर हो रहे हैं।किसानों ने व्यवस्थाएं दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। पूरनपुर सर्किल क्षेत्र में विभिन्न चीनी मि
Share:
पीलीभीत : गन्ना क्रय केन्द्रों पर अव्यवस्थाएं हावी
Read in your preferred language.

पूरनपुर। ठेकेदार की मनमानी के चलते किसानों का गन्ना सूख रहा है।किसानों का आरोप है कि गन्ना केंद्रों पर अव्यवस्थाएं हावी है।इसके चलते किसान कोलुओ पर अपना गन्ना औने पौने दामों पर बेचने को मजबूर हो रहे हैं।किसानों ने व्यवस्थाएं दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।
पूरनपुर सर्किल क्षेत्र में विभिन्न चीनी मिलों के क्रय केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं।लेकिन क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी तरह से हावी हैं। अभी भी कई किसानों का गन्ना खेत में खडा है।क्रय केंद्रों पर तौल प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है तो कहीं लेबर की समस्या आ रही है।किसानों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार अपनी मनमानी से लेबर नहीं भेजता है।जिससे तोल नहीं की जा रही हैं। गन्ना किसान राधे श्याम ने वताया कि अभी भी गन्ना खेत में खड़ा है।लेकिन पर्ची ना आने से सूख रहा है। किसान बलवीर सिंह ने बताया क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाएं हावी हैं।इसके चलते किसानों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
किसानों ने बताया कि तीन दिन दिन ट्राली खड़ी होने से गन्ना सूख रहा है।अधिकारियों ने इसकी ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया है।किसानो ने शीघ्र ही व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।