पीलीभीत।पूरनपुर,विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत शेरपुर कला के नवदिया में क्षेत्र पंचायत से ठेकेदार द्वारा बनाई गई पुलिया ठेकेदार अधूरी छोड़कर चला गया।जिसको लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए बताया है यहां से निकलने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए अधूरा किया गया पुलिया निर्माण को पूरा कराने की मांग की है।अधूरी पुलिया के चलते नालियों का पानी भर जाने के साथ कीचड़ से राहगीरों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इस पुलिया वाले रास्ते से किसान अपने खेत पर जाते हैं और इधर से ही ट्रैक्टर ट्राली व खाद वगैरा खेत पर ले जाते हैं। जिससे पुलिया अधूरी होने के कारण किसानों एंव राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।प्रदर्शनकारियों ने बताया की ठेकेदार द्वारा मनमानी पूर्वक कार्य कराया गया है।मानको के विपरीत पुलिया निर्माण कर दिया गया है। जिसमें घटिया सीमेंट मोरिंग व ईंटों का प्रयोग किया गया है।जिससे कुछ ही दिनों में पुलिया जर्जर हो सकती है। ग्रामीणों ने अधूरी छोड़ी गई पुलिया का सही तरीके से निर्माण कार्य कराने की मांग की है।
भारत
पीलीभीत:अधूरी पुलिया से ग्रामीण परेशान ठेकेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन
पीलीभीत।पूरनपुर,विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत शेरपुर कला के नवदिया में क्षेत्र पंचायत से ठेकेदार द्वारा बनाई गई पुलिया ठेकेदार अधूरी छोड़कर चला गया।जिसको लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए बताया है यहां से निकलने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए अधूरा किया
Read in your preferred language.