Tuesday, 15 September 2026 | 2:51 AM
भारत

पीलीभीत :मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर फांसी की सजा दिलाने की उठाई मांग

पीलीभीत पूरनपुर।लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में दलित नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के बाद की गई हत्या को लेकर राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर आरोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की है। जिला लख
Share:
पीलीभीत :मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर फांसी की सजा दिलाने की उठाई मांग
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में दलित नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के बाद की गई हत्या को लेकर राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर आरोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की है।
जिला लखीमपुर खीरी के निघासन में एक गांव की रहने वाली दो सगी बहनों के साथ तीन दिन पहले अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।उसके बाद दोनों की गला घोट कर हत्या कर शव लटका दिए गए।यह घटना प्रदेश में जोर पकड़ती जा रही है।शुक्रवार को राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए तहसील पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि घटना में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही व परिवार को न्याय दिलाने व हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की है।ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रूम सिंह यादव, राकेश कुमार,विशाल सिंह,विशाल पांडे,यश कुमार, मेवाराम,दीपक शर्मा,अनुज,राजू,तिलकराम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।