Tuesday, 15 September 2026 | 7:13 AM
भारत

पीलीभीत : ड्रम से जमीन पर गिरे युवक की मौत,मचा कोहराम

पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी श्रीपाल बुधवार को धान को सुरक्षित करने के लिए ड्रम पर चढ़ कर धान भर रहा था।इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। जमीन पर गिरने से वह वहोश हो गया। आनन-फानन में परिजन उसको उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे।लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। मामले को लेकर परि
Share:
पीलीभीत : ड्रम से जमीन पर गिरे युवक की मौत,मचा कोहराम
Read in your preferred language.

पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी श्रीपाल बुधवार को धान को सुरक्षित करने के लिए ड्रम पर चढ़ कर धान भर रहा था।इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। जमीन पर गिरने से वह वहोश हो गया। आनन-फानन में परिजन उसको उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे।लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।
मामले को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।मृतक के तीन बच्चे हैं।घर का मुखिया होने के चलते वे अपने परिवार का भरण पोषण करता था।एकाएक उसके चले जाने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूटा है।अब उनके बच्चों व पत्नी की भरण पोषण कैसे होगा इसको लेकर उसकी पत्नी दहाड़े मार-मार कर रो रही है।घटना को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।