Tuesday, 15 September 2026 | 9:05 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत :विद्यालय तक पहुंचने में बच्चों को करना पड़ता है कीचड़ व पानी का सामना

पूरनपुर-जहां बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए सरकार तमाम प्रकार से योजनाओं को लागू करती है। जिसमें सरकार द्वारा नई शिक्षा तकनीकी पद्धति से शिक्षा ग्रहण कराई जाती है । ऐसे शिक्षा के मंदिर तक पहुंचने के लिए बच्चों को बारिश के पानी व कीचड़ का सामना करके बच्चे शिक्षा के मंदिर तक पहुंचते हैं। बता दे कि
Share:
पीलीभीत :विद्यालय तक पहुंचने में बच्चों को करना पड़ता है कीचड़ व पानी का सामना
Read in your preferred language.

पूरनपुर-जहां बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए सरकार तमाम प्रकार से योजनाओं को लागू करती है। जिसमें सरकार द्वारा नई शिक्षा तकनीकी पद्धति से शिक्षा ग्रहण कराई जाती है । ऐसे शिक्षा के मंदिर तक पहुंचने के लिए बच्चों को बारिश के पानी व कीचड़ का सामना करके बच्चे शिक्षा के मंदिर तक पहुंचते हैं। बता दे कि ऐसा ही मामला पूरनपुर ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जनकापुर का है । विद्यालय ग्राम पंचायत नरायनपुर ता0 घुंघचिहाई का है ग्राम पंचायत के प्रधान कंधई सिंह है। जबकि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कायाकल्प के तहत विद्यालय की देखरेख व दायित्व ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी के अधीन होता है लेकिन फिर भी ग्राम प्रधान एवं सचिव की नजर विद्यालय जाने वाले रास्ते पर अभी तक नहीं पड़ी। अधिकारियों की अनदेखी का नतीजा गांव के गरीब परिवार के सरकारी स्कूल में पढ़ने बाले बच्चे भुगत रहे है। जिसको लेकर बच्चों एवं अभिभावकों में भारी रोष व्याप्त है।