Tuesday, 15 September 2026 | 3:41 AM
भारत

पीलीभीत:सेल टैक्स टीम ने दूसरे दिन भी मारा छापा

पूरनपुर। सेल टैक्स की टीम ने दूसरे दिन भी पूरनपुर पहुंच कर छापा मारा।सूचना मिलने पर कई दुकानदार अपनी दुकान बंद करके पहले ही भाग गए।सेल टैक्स की टीम को लेकर दुकानदारों में खलबली मची रही।हालांकि व्यापारियों ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए विरोध जताया है। मंगलवार को सेल टैक्स टीम ने पूरनपुर पहुंच कर दु
Share:
पीलीभीत:सेल टैक्स टीम ने दूसरे दिन भी मारा छापा
Read in your preferred language.

पूरनपुर। सेल टैक्स की टीम ने दूसरे दिन भी पूरनपुर पहुंच कर छापा मारा।सूचना मिलने पर कई दुकानदार अपनी दुकान बंद करके पहले ही भाग गए।सेल टैक्स की टीम को लेकर दुकानदारों में खलबली मची रही।हालांकि व्यापारियों ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए विरोध जताया है।
मंगलवार को सेल टैक्स टीम ने पूरनपुर पहुंच कर दुकानों पर छापा मारा था। टीम ने कई दुकानों पर पहुंचकर दस्तावेज भी चेक किए थे।बुधवार को भी सेल टैक्स के डिप्टी कमिश्नर हिम्मत सिंह ने नगर की कई दुकानों पर पहुंचकर फिर छापामारा। बताया जाता है कि पूरी टीम मंगलवार की रात पूरनपुर में ही डेरा जमाए रखा। इस पर कई दुकानदारों ने सुवह से ही अपनी दुकानें नहीं खोली। जिनको जानकारी नहीं थी उन्होंने दुकानें खोल।टीम ने कई दुकानों पर पहुंचकर फिर कार्रवाई की।हालांकि टीम द्वारा हो रही इस कार्रवाई को लेकर नगर के व्यापारियों में खासा रोष देखा जा रहा है।उन्होंने इस कार्रवाई को लेकर गलत बताते हुए विरोध जताया है।टीम को लेकर दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।अधिकांश दुकानें बंद रहीं।गली में दुकानें बंद होने से सन्नाटा भी छाया रहा। खरीदारी करने के लिए पहुंचे लोग बैरंग होकर अपने वापस घर लौट गए।