Tuesday, 15 September 2026 | 1:23 AM
भारत

पीलीभीत : ब्लॉक सभागार में एकत्रित होकर गाँधी जयंती मनाई।

पूरनपुर २ अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर ब्लाक कार्यालय पूरनपुर मै विधयाक बाबूराम पासवान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित राजू के द्वारा ध्वजारोहन कर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की उपरांत ब्लाक परिसर मै प
Share:
पीलीभीत : ब्लॉक सभागार में एकत्रित होकर गाँधी जयंती मनाई।
Read in your preferred language.

पूरनपुर २ अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर ब्लाक कार्यालय पूरनपुर मै विधयाक बाबूराम पासवान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित राजू के द्वारा ध्वजारोहन कर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की उपरांत ब्लाक परिसर मै पौधे रोपित किये गये सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन 02-10-2022 को गाँधी जयंती व शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिले भर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गाँधी जी को पुष्प अर्पित कर व खादी भण्डार से वस्तुएँ खरीद मनाई जयंती।
इसी उपलक्ष्य में पूरनपुर में भी गाँधी पार्क में जाकर सभी भाजपाइयों ने गाँधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व ब्लॉक सभागार में एकत्रित होकर गाँधी जयंती मनाई। इसके साथ ही इस अवसर पर पॉलीथीन को उपयोग ना करने व गाँधी आश्रम खादी भण्डार की वस्तुओं को खरीदकर उपयोग में लाने की अपील की। उसके पश्चात् सभी भाजपाइयों ने खादी भण्डार जाकर वस्तुएँ भी खरीदीं।
सभा में मुख्य अतिथि पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, विशिष्ट अतिथि व मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित 'राजू भईया' अध्यक्ष के रूप में रहे।
कार्यक्रम में सभासद शैलेन्द्र गुप्ता, डा. तेजबहादुर सिंह 'तेजू',जिला कार्य समिति सदस्य मुनेंद्र पाल सागर,पूर्व प्रधान रामपाल सिंह,मण्डल महामंत्री अचलेन्द्र मिश्रा 'अचल' नगर उपाध्यक्ष हर्ष प्रधान,नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सपना सिंह चौहान,नगर उपाध्यक्ष गुंजन सक्सेना,नगर महामंत्री युवा मोर्चा गौरव गुप्ता,नगर मंत्री युवा मोर्चा अरविन्द सिंह,स्वर्णकार समाज अध्यक्ष नितिन वर्मा,सुनील मिश्रा मिश्रा व अन्य सम्मानित जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस प्रमुख अवसर पर सोशल मीडिया विभागके विधानसभा संयोजक विवेक तिवारी जी भाजपा के विधानसभा व नगर के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा