Tuesday, 15 September 2026 | 8:13 AM
भारत

पीलीभीत :बाजार से घर आ रहे बाइक सवार से छीनी नगदी-बाइक

पीलीभीत पूरनपुर।बाजार से वापस घर लौट रहे बाइक सवार युवक को भाई के ससुरालियों ने रोक लिया।पिटाई लगाकर उसकी बाइक नगदी व मोबाइल छीन लिया।पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।युवक ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहरपुरा निवासी योगेंद्र कुमार ने बताय
Share:
पीलीभीत :बाजार से घर आ रहे बाइक  सवार से छीनी नगदी-बाइक
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।बाजार से वापस घर लौट रहे बाइक सवार युवक को भाई के ससुरालियों ने रोक लिया।पिटाई लगाकर उसकी बाइक नगदी व मोबाइल छीन लिया।पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।युवक ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहरपुरा निवासी योगेंद्र कुमार ने बताया कि वह मंगलवार की देर शाम पड़ोसी गांव भगवंतापुर की बाजार से वापस लौट रहा था।भवानीगंज के पास रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे उसके भाई के ससुरालियों ने घेराबंदी कर उसकी बाइक रोक कर गाली-गलौज शुरू कर दी।जब बाइक सवार ने विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई लगाई।आरोप है कि दस हजार रुपये की नगदी,एक बाइक,मोबाइल छीन लिया। शोर शराबा करने पर लोगों को आता देख सभी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।घटना क्रम को लेकर खलबली मच गई।पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दी।मौके पर परिजन भी पहुंच गए। शाम को ही कोतवाली पहुंचकर पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।कोतवाल अशोक पाल के अनुसार तहरीर मिलने पर जांच की जा रही है।जांच में मामला सही निकलने पर कार्रवाई की होगी।