Tuesday, 15 September 2026 | 3:42 AM
भारत

पीलीभीत: दबंगों ने दी विधवा औरत को जान से मारने की धमकी

पीलीभीत/पूरनपुर - ग्रामीण दबंगों ने विधवा औरत को जान से मारने की धमकी दी .यह मामला पहाड़ापुर उर्फ ढक चार्ट पूरनपुर पीलीभीत का है. गांव निवासी सीता देवी पत्नी स्वर्गीय धीरेंद्र निवासी पहाड़ापुर उर्फ ढक का चार्ट की स्थाई निवासी है तथा स्वभाव से सीधी साधी महिला है. महिला का आरोप है कि उसके घर जाने वाले
Share:
पीलीभीत: दबंगों ने दी विधवा औरत को जान से मारने की धमकी
Read in your preferred language.

पीलीभीत/पूरनपुर - ग्रामीण दबंगों ने विधवा औरत को जान से मारने की धमकी दी .यह मामला पहाड़ापुर उर्फ ढक चार्ट पूरनपुर पीलीभीत का है. गांव निवासी सीता देवी पत्नी स्वर्गीय धीरेंद्र निवासी पहाड़ापुर उर्फ ढक का चार्ट की स्थाई निवासी है तथा स्वभाव से सीधी साधी महिला है. महिला का आरोप है कि उसके घर जाने वाले रास्ते में धर्मेंद्र पुत्र नवरातन व नवरात्र पुत्र कुल्लू निवासी पहाड़पुर उर्फ ढक का चार्ट के स्थाई निवासी हैं, जो रास्ते में अतिक्रमण कर रहे हैं. जिससे सीता देवी को अपने घर आने जाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं. इसकी आपत्ति कई बार सीता देवी ने जताई तथा गांव में पंचायत भी कराई. पंचायत से दबंगों पर कोई असर नहीं पड़ा . दबंग रास्ते में पक्की नाली का निर्माण कर रहे थे, जिससे महिला ने पुलिस में कंप्लेंट की. पुलिस के जवानों ने आकर नाली को हटवा दिया. कुछ दिनों सब को शांत रहा. उसके बाद दबंग लोग महिला से नफरत मानते रहे और उसे खरी खोटी कहते रहे. तथा दबंगों ने महिला को तरह तरह से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. इसके बाद जान से मारने की धमकी भी दी.