Tuesday, 15 September 2026 | 2:50 AM
भारत

पीलीभीत:मेंड विवाद को लेकर खूनी संघर्ष,आधा दर्जन घायल

पूरनपुर। खेत की मेड काट रहे युवक को मना करने पर महिला पर हमला कर दिया। किसी तरह से भागकर महिला अपने घर पहुंची,उसके बाद भी आरोपियों ने घर में घुसकर जमकर तांडव मचाया। खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाली क्षेत्र के
Share:
पीलीभीत:मेंड विवाद को लेकर खूनी संघर्ष,आधा दर्जन घायल
Read in your preferred language.

पूरनपुर। खेत की मेड काट रहे युवक को मना करने पर महिला पर हमला कर दिया। किसी तरह से भागकर महिला अपने घर पहुंची,उसके बाद भी आरोपियों ने घर में घुसकर जमकर तांडव मचाया। खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ढूंढा कॉलोनी निवासी राजदेव ने बताया कि गांव का रहने वाला सुनील उसके खेत की मेड काट रहा था। यह देखकर उसकी पुत्रवधू अर्पणा ने इंकार कर दिया। आरोप है कि इस पर आरोपी आग बबूला हो गए।फावड़ा से हमला कर घायल कर दिया।किसी तरह से भागकर महिला अपने घर पहुंची।इसके बाद आरोपी परिवार के ही सुभाष,हीरा,दुर्गेश,अनिल,मनोज,दिनेश रामनिवास,अभिलाषा की मदद से महिला के घर में घुस आए आरोप है कि सभी ने एक राय होकर पुत्र रंजीत, कमलनाथ, प्रभावती को जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ धारदार हथियारों से प्रहार कर दिया।खूनी संघर्ष को लेकर गांव में खलबली मच गई।पिटाई से सभी घायलों के उपचार के लिए उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया।