Monday, 14 September 2026 | 11:38 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत :डॉ हरि सिंह ढिल्लों एमएलसी चुनाव में भारी मतों से विजयी होने पर ब्लॉक प्रमुख अमरिया ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।

पीलीभीत: जनपद में भाजपा ब्लॉक प्रमुख अमरिया सरदार श्याम सिंह ने बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों को भारी बहुमत से विजयी होने पर अमरिया के अपने निजी भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी हैं।बही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत: जनपद में भाजपा ब्लॉक प्रमुख अमरिया सरदार श्याम सिंह ने बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों को भारी बहुमत से विजयी होने पर अमरिया के अपने निजी भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी हैं।बही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बना हुआ है।ब्लॉक प्रमुख सरदार श्याम सिंह ने मीडिया को बताया है भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह और सदर विधायक संजय सिंह गंगवार,वरखेड़ा विधायक किशनलाल, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान,बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा,सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों को चुनाव में विजयीश्री दिलाने के
लिए दिन रात एक कर दिया था।सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही नतीजा है कि भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों ने भारी मतों से विजयश्री प्राप्त की है।कार्यक्रम में अमरिया ब्लॉक प्रमुख सरदार श्याम सिंह, कमलजीत सिंह बहादुरगंज से तथा दर्जनभर भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।
रिपोर्ट: फूल चंद राठौर पीलीभीत