Monday, 14 September 2026 | 11:56 PM
भारत

पीलीभीत :बीएलओ ने अवकाश स्वीकृत के लिए दिया पत्र

पीलीभीत पूरनपुर।बीएलओ सुपरवाइजर ने तीन दिवसीय अवकाश स्वीकृत कराने के लिए उपजिलाधिकारी को पत्र देकर अवकाश स्वीकृत कराए जाने की मांग की है। सोमवार को बीएलओ व सुपरवाइजर ने उपजिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता को पत्र सौंपा।जिसमें कहा गया है कि इस समय घर घर बीएलओ जाकर विद्यालय के समय के उपरांत आहार एकत्रीकरण करने
Share:
पीलीभीत :बीएलओ ने अवकाश स्वीकृत के लिए दिया पत्र
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।बीएलओ सुपरवाइजर ने तीन दिवसीय अवकाश स्वीकृत कराने के लिए उपजिलाधिकारी को पत्र देकर अवकाश स्वीकृत कराए जाने की मांग की है। सोमवार को बीएलओ व सुपरवाइजर ने उपजिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता को पत्र सौंपा।जिसमें कहा गया है कि इस समय घर घर बीएलओ जाकर विद्यालय के समय के उपरांत आहार एकत्रीकरण करने में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।इसके चलते उनका लक्ष्य पूरा नही हो पा रहा है।इससे उनका लक्ष्य बहुत ही पीछे चल रहा है।पत्र के माध्यम से एसडीएम को अवगत कराया गया है कि बीएलओ कार्य करने के लिए तीन दिवस का अवकाश प्रदान करना चाहिए।अन्य जनपदों की तहसीलों में अवकाश स्वीकृत दे दी गई है। लेकिन अभी तक यहां बीएलओ व सुपरवाइजर को तीन दिवसीय अवकाश स्वीकृत नहीं की गई है।इसके चलते उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अनुभव त्रिपाठी,नूर आलम,कंचन देवी,मुकेश सिंह,किरन देवी सहित कई सुपरवाइजर व बीएलओ ने उपजिलाधिकारी को पत्र देकर तीन दिवसीय अवकाश स्वीकृत कराए जाने की मांग की है।जिससे उनका लक्ष्य पूर्ण हो सके।