Tuesday, 15 September 2026 | 12:25 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : जिले की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले भाजपा जिला अध्यक्ष

जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने लखनऊ पहुंच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर जनपद के विकास के लिए अहम मांग पत्र सौंपे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में लगातार भारतीय जनता पार्टी में जनपद में बेहतर स्थिति में बनी हुई है। इसके पीछे भाजपा जिला अध्यक्ष
Share:
पीलीभीत : जिले की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले भाजपा जिला अध्यक्ष
Read in your preferred language.

जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने लखनऊ पहुंच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर जनपद के विकास के लिए अहम मांग पत्र सौंपे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में लगातार भारतीय जनता पार्टी में जनपद में बेहतर स्थिति में बनी हुई है। इसके पीछे भाजपा जिला अध्यक्ष का कुशल नेतृत्व और सफल रणनीति बताई जा रही है। हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की, भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता भी मौजूद थे,जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनपद पीलीभीत की तहसील कलीनगर में ब्लॉक के नए सृजन और तहसील बीसलपुर में बालिका इंटर कॉलेज की स्थापना को मांग पत्र दिया है।इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने शहर के गौहनिया का सौंदर्य करण कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने माधोटांडा को नया नगर पंचायत बनाने की मांग को प्राथमिकता से रखा है। भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री से आश्वासन मिला है, उन्हें उम्मीद है शीघ्र ही शासन से बालिका इंटर कॉलेज और नए ब्लाक के साथ नगर पंचायत सृजन का कार्य पूरा होगा।