Tuesday, 15 September 2026 | 2:31 AM
भारत

पीलीभीत :आज़ादी के अमृत महोत्सव में निम्न योजनओं का नालसा द्वारा चलाया जाए जागरूकता अभियान

पीलीभीत : उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जवाहर भवन लखनऊ के आदेश के अनुपालन में आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वें वर्ष मनाये जाने वाले आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण देश में नालसा द्वारा दिनांक 02.10.2021 से 14.11.2021 तक Pan India legal Awareness and Outreach Campaign चलाया जा रहा ह
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत : उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जवाहर भवन लखनऊ के आदेश के अनुपालन में आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वें वर्ष मनाये जाने वाले आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण देश में नालसा द्वारा दिनांक 02.10.2021 से 14.11.2021 तक Pan India legal Awareness and Outreach Campaign चलाया जा रहा है। उक्त के सम्बन्ध में जनपद में एक विधिक सेवा शिविर (मेगा शिविर) का आयोजन 13.11.2021 को किया जायेगा। आयोजित शिविर में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की न सिर्फ जानकारी दी जाये अपितु मेगा शिविर में ही लाभार्थियों को चिन्हित कर उनको उन योजनाओं का लाभ भी दिया जायेगा तथा कोविड-19 की महामारी से अनाथ हुए पात्र बच्चों को चिन्हित करके उनको मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना अथवा शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किये जाने सहित विभिन्न बिन्दुओं पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।