Tuesday, 15 September 2026 | 12:26 AM
भारत

पीलीभीत : खेत पर गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास,तहरीर दी

पीलीभीत पूरनपुर।खेत पर गई महिला को युवक ने गलत नियत से दबोच लिया।आरोप है कि छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया।विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि वह अपने घर से गांव के बाहर किसी काम के लिए खेत पर गई हुई थी।इसी द
Share:
पीलीभीत : खेत पर गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास,तहरीर दी
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।खेत पर गई महिला को युवक ने गलत नियत से दबोच लिया।आरोप है कि छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया।विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि वह अपने घर से गांव के बाहर किसी काम के लिए खेत पर गई हुई थी।इसी दौरान गांव का ही रहने वाला एक युवक मौका पाकर पहुंच गया।आरोप है कि युवक ने महिला को गलत नियत से दबोच कर छेड़छाड़ शुरू कर दी।विरोध करने पर पिटाई लगा कर दुष्कर्म का प्रयास किया।शोर शराबा करने पर धमकाया।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।घर पहुंची महिला ने घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए।महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की तहरीर पर जांच कराई जा रही है।मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।