Tuesday, 15 September 2026 | 1:24 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत :- विधानसभा बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने गौशाला में किया गोवर्धन पूजन

पीलीभीत में भक्ति भाव से गोवर्धन पूजा का त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद और जिलाधिकारी संजय कुमार अधिकारियों के साथ गौशाला पहुंचे। और भगवान गोवर्धन व गौमाता का पूजन किया । इसके बाद सभी ने गौशाला की गायों को गुड और फल खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही सभी को प्रकृति, पर्यावरण
Share:
पीलीभीत :- विधानसभा बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने गौशाला में किया गोवर्धन पूजन
Read in your preferred language.

पीलीभीत में भक्ति भाव से गोवर्धन पूजा का त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद और जिलाधिकारी संजय कुमार अधिकारियों के साथ गौशाला पहुंचे। और भगवान गोवर्धन व गौमाता का पूजन किया । इसके बाद सभी ने गौशाला की गायों को गुड और फल खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही सभी को प्रकृति, पर्यावरण और गोवंश के संवर्धन के प्रतीक गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं।'

पीलीभीत में शनिवार को अलग-अलग जगह धूमधाम से गोवर्धन पूजा का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पीलीभीत जिलाधिकारी संजय कुमार और विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने बरखेड़ा विधानसभा की हरकिशनापुर गौशाला बसंतापुर गौशाला व खाईखेड़ा गौशाला में गौ माता और गोवर्धन भगवान का पूजन किया। जिसमें कई बड़े अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। पूजन के बाद सभी ने गौशाला की गायों को गुड और फल खिलाकर गायों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने गोवर्धन पूजा का महत्व बताते हुए सभी से गाय को पूजने और उनकी सेवा करने की अपील की।