Monday, 14 September 2026 | 10:58 PM
भारत

पीलीभीत: सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

पीलीभीत: जनपद के थाना सेहरामऊ उत्तरी पुलिस लगातार अपनी कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है । सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपियों को जेल भेज रही है। आपको ज्ञात होगा 1 सप्ताह पूर्व प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले 1 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया था , मुकदमा पंजीकृत करने के बा
Share:
पीलीभीत: सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
Read in your preferred language.

पीलीभीत: जनपद के थाना सेहरामऊ उत्तरी पुलिस लगातार अपनी कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है । सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपियों को जेल भेज रही है। आपको ज्ञात होगा 1 सप्ताह पूर्व प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले 1 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया था , मुकदमा पंजीकृत करने के बाद उक्त आरोपी को जेल भेज दिया था। दूसरा मामला थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव जगतपुर का है। जहां एक युवक ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के लिए अभद्र टिप्पणी की थी। जिसको थाना प्रभारी सेहरामऊ उत्तरी पुष्कर सिंह ने तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेते हुए ट्विटर अकाउंट पर अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आपको बताते चलें ट्विटर पर अभद्र टिप्पणी करने वाला व्यक्ति ग्राम जगतपुर निवासी अमित गिरी पुत्र बद्री गिरी था। जिस पर पूर्व में भी थाना सेहरामऊ उत्तरी पर कई संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत है।

रिपोर्ट वीके यादव मो0 9457679893