Tuesday, 15 September 2026 | 3:42 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: गोवंश के पशु हुए बरामद

पीलीभीत: थाना पूरनपु रदिनांक 24-05-21 को उपनिरीक्षक श्री सुभाष यादव मय हमराही कांस्टेबल श्याम सिंह व कांस्टेबल श्री प्रकाश शाह कांस्टेबल गौरव कुमार व कांस्टेबल विक्रांत कुमार व कांस्टेबल कपिल कुमार के द्वारा अभियुक्त जफर खां पुत्र बजरुला खा निवासी ग्राम मोहल्ला मटरू नगर थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत व क
Share:
पीलीभीत: गोवंश के पशु हुए बरामद
Read in your preferred language.

पीलीभीत: थाना पूरनपु रदिनांक 24-05-21 को उपनिरीक्षक श्री सुभाष यादव मय हमराही कांस्टेबल श्याम सिंह व कांस्टेबल श्री प्रकाश शाह कांस्टेबल गौरव कुमार व कांस्टेबल विक्रांत कुमार व कांस्टेबल कपिल कुमार के द्वारा अभियुक्त जफर खां पुत्र बजरुला खा निवासी ग्राम मोहल्ला मटरू नगर थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत व कमरुल खान पुत्र स्वर्गीय वाली हसन निवासी इस्लामनगर शेरपुर थाना पूरनपुर पीलीभीत के पास से सात राशि गोवंश के पशु बैल बरामद हुए। जिसके संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 321/2021 धारा 3/5ए/8 गोवध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम दर्ज किया गया तथा उपरोक्त दोनों अभियुक्त गणों द्वारा पुलिस पर फायरिंग करना मुठभेड़ के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 322/2021 धारा 307 आईपीसी दर्ज किया गया व अभियुक्त जफर खान उपरोक्त के पास से एक आदत तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक नाल में फंसा खोखा कारतूस बरामद हुआ। जिसके संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 323/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया व अभियुक्त कमरुल खान उपरोक्त के पास से एक चाकू बरामद हुआ। जिसके संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 324/2021 धारा 4/25 दर्ज किया गया। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाह पीलीभीत