Tuesday, 15 September 2026 | 12:34 AM
भारत

पीलीभीत:अमरनाथ तीर्थयात्रियों को सम्मान के साथ किया गया रवाना-पूरनपुर से 22 यात्रियों का जत्था कल जम्मू पहुचकर प्रारम्भ करेगा यात्रा।

पूरनपुर। बाबा अमरनाथ बर्फानी जी के दर्शन हेतु पूरनपुर से आज 22 शिवभक्तों का जत्था रवाना हुआ। इन भक्तों को पूरनपुर के सुप्रसिद्ध श्री शिव शक्ति धाम मंदिर से जय घोष के मध्य तिलक चंदन लगाकर, रामनामी दुपट्टे पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर सम्मान सहित विदा किया गया। बाबा भोलेनाथ से सभी की यात्रा सुखद, सरल एवं म
Share:
पीलीभीत:अमरनाथ तीर्थयात्रियों को सम्मान के साथ किया गया रवाना-पूरनपुर से 22 यात्रियों का जत्था कल जम्मू पहुचकर प्रारम्भ करेगा यात्रा।
Read in your preferred language.

पूरनपुर। बाबा अमरनाथ बर्फानी जी के दर्शन हेतु पूरनपुर से आज 22 शिवभक्तों का जत्था रवाना हुआ। इन भक्तों को पूरनपुर के सुप्रसिद्ध श्री शिव शक्ति धाम मंदिर से जय घोष के मध्य तिलक चंदन लगाकर, रामनामी दुपट्टे पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर सम्मान सहित विदा किया गया। बाबा भोलेनाथ से सभी की यात्रा सुखद, सरल एवं मंगलमय करने की प्रार्थना की गई। तीर्थ यात्रा के लिए हरिओम उपाध्याय, सुनील मिश्रा, विजयपाल सिंह, सुशील मिश्रा, उमेश सिंह, महावीर प्रसाद मिश्रा, संजय खंडेलवाल, इंद्रेश सिंह, अरुण प्रजापति, विनीत गुप्ता, सतीश मिश्र आदि गए हैं। मंदिर के पुजारी पंडित अनिल शास्त्री ने सभी का तिलक किया। देवनागरी उत्थान परिषद के अध्यक्ष पंडित राम अवतार शर्मा, आलोक मिश्र, समाजसेवी संदीप खंडेलवाल, हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी मोहित, ब्राहमण महासभा के नगर अध्यक्ष हरगोविंद बाजपेई, महामंत्री नवनीत मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष दुष्यंत शुक्ला, जिला संगठन मंत्री महेंद्र मिश्रा, महेश मिश्रा व अवनीश शुक्ला ने सभी को सम्मानित किया व मुँह मीठा कराया। यहां प्रदीप बिसरिया, सर्वेश स्वर्णकार, विपिन मिश्र,
राधाकृष्ण कुशवाहा, हर्षित मिश्र, शिवा पांडे सहित काफी लोग मौजूद रहे।