Monday, 14 September 2026 | 10:59 PM
भारत

पीलीभीत :अलग अलग युवकों पर छेड़छाड़ करने के आरोप

पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपने किसी काम से बाहर गया हुआ था।उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि पड़ोसी गांव का रहने वाला एक युवक घर में घुस आया और उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की।विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा पर युवक मौके से भाग गया। घर
Share:
पीलीभीत :अलग अलग युवकों पर छेड़छाड़ करने के आरोप
Read in your preferred language.

पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपने किसी काम से बाहर गया हुआ था।उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि पड़ोसी गांव का रहने वाला एक युवक घर में घुस आया और उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की।विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा पर युवक मौके से भाग गया। घर पहुंचे परिजनों को किशोरी ने पूरी जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। दोनों पक्षों में हालांकि समझौते के प्रयास चल रहे हैं।मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है।इधर पुलिस ने बताया कि इस मामले की कोई जानकारी कोतवाली में नहीं आई है। अगर तहरीर दी जाती है तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी।एक अन्य मामले में तहसील क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता का पति काम से बाहर गया हुआ था।आरोप है कि गांव का युवक मौका पाकर घर में घुस आया।चारपाई पर वैठी विवाहिता से छेंडछांड की।विरोध पर जान से मारने की धमकी दी।मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।