Tuesday, 15 September 2026 | 12:23 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : अहिल्या बाई होल्कर जी की जंयती नगर पालिका सभागार में मनाई गई

पूरनपुर। नगर के नगर पालिका परिषद् पूरनपुर के सभागार में शुक्रवार को न्याय,त्याग,सुशासन और जनसेवा की प्रतीक,पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होल्कर जी की जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद् स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कृष्ण गुप्ता
Share:
पीलीभीत : अहिल्या बाई होल्कर जी की जंयती नगर पालिका सभागार में मनाई गई
Read in your preferred language.

पूरनपुर। नगर के नगर पालिका परिषद् पूरनपुर के सभागार में शुक्रवार को न्याय,त्याग,सुशासन और जनसेवा की प्रतीक,पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होल्कर जी की जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद् स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कृष्ण गुप्ता व क्षेत्रीय संयोजक नमामि गंगे बृज क्षेत्र व मुख्य महिला वक्ता डॉक्टर दलजीत कौर अध्यक्ष जिला पंचायत पीलीभीत मौजूद रहीं। सभी वक्ताओं ने महारानी अहिल्या बाई होल्कर जी के जीवन परिचय व योगदानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विधायक बाबूराम पासवान ने रानी अहिल्या बाई होल्कर जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और उनके कार्यी की सरहाना की।इस अवसर पर विधायक बाबूराम पासवान, नगर अध्यक्ष पूरनपुर भाजपा हर्ष प्रधान,पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा पूरनपुर महेश मिश्रा, ऋतुराज पासवान,मानस शुक्ला,गुंजन सक्सेना,सपना सिंह,सूरज बाथम,विवेक तिवारी सहित नगर के विभिन्न सभासद गण व नगर के प्रमुख लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन नवनीत मिश्रा ने किया।