Monday, 14 September 2026 | 11:39 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : ग्राम प्रधान की मौत के बाद मदद को आया प्रधान संगठन।

पूरनपुर। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत महाराजपुर के ग्राम प्रधान अर्जुन मण्डल की बिजली करंट लगने से मृत्यु हो गयी थी। ग्राम प्रधान की मौत से उनका परिवार ही नही बल्कि पूरा क्षेत्र सदमे मे हैं। गुरुबार को पूरनपुर ब्लॉक स्थित कृषि विभाग सभागार में ग्राम प्रधान संगठन द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। जि
Share:
पीलीभीत : ग्राम प्रधान की मौत के बाद मदद को आया प्रधान संगठन।
Read in your preferred language.

पूरनपुर। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत महाराजपुर के ग्राम प्रधान अर्जुन मण्डल की बिजली करंट लगने से मृत्यु हो गयी थी। ग्राम प्रधान की मौत से उनका परिवार ही नही बल्कि पूरा क्षेत्र सदमे मे हैं। गुरुबार को पूरनपुर ब्लॉक स्थित कृषि विभाग सभागार में ग्राम प्रधान संगठन द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें स्वर्गीय अर्जुन मण्डल की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु मौन रखा गया।इसके बाद स्वर्गीय प्रधान अर्जुन मण्डल के परिवार की आर्थिक मदद करते हुए ब्लॉक प्रमुख पूरनपुर द्वारा 25 हजार समेत प्रधान संगठन द्वारा कुल 3 लाख रुपये आर्थिक मदद हेतु एकत्रित किये गए जिससे कुछ पैसों से स्वर्गीय प्रधान अर्जुन मण्डल की दोनो बच्चों की एफडी एवं कुछ धनराशि उनकी पत्नी को नगद दी जायेगी,इसके साथ ही उनके परिवार को जो भी सरकारी मदद होगी वह संगठन भरपूर सहयोग करेगा। यह सहयोग अखिल भारतीय प्रधान संगठन वह ब्लॉक स्टाफ़ सचिव द्वारा किया गया। इस दौरान कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।