Tuesday, 15 September 2026 | 3:48 AM
भारत

पीलीभीत :गोमती नदी के त्रिवेणी घाट पर आरती का आयोजन

पीलीभीत पूरनपुर- गोमती नदी के त्रिवेणी घाट घाटमपुर पर जिलाधिकारी के निर्देशन में आरती का आयोजन किया। जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा गोमती नदी के किनारे प्रत्येक घाट पर आरती के आयोजन के निर्देश दिए हैं। गोमती नदी के सोलह घाटों पर योग व आरती प्रतिदिन होनी चाहिए। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन के लिए गोमत
Share:
पीलीभीत :गोमती नदी के त्रिवेणी घाट पर आरती का आयोजन
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर- गोमती नदी के त्रिवेणी घाट घाटमपुर पर जिलाधिकारी के निर्देशन में आरती का आयोजन किया।
जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा गोमती नदी के किनारे प्रत्येक घाट पर आरती के आयोजन के निर्देश दिए हैं। गोमती नदी के सोलह घाटों पर योग व आरती प्रतिदिन होनी चाहिए। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन के लिए गोमती नदी के त्रिवेणी घाट पर आरती की गई। आरती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भद्रपाल गंगवार सहविभाग कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहे। इस अवसर तहसीलदार ध्रुवनारायण यादव, रविन्द्र कुमार नन्द, ललित कुमार वर्मा, कढेचौरा ग्राम प्रधान लक्ष्मीकान्त भारद्वाज, सोमप्रकाश गंगवार, कानून गो कृष्ण कुमार शुक्ला, रवि कुमार, सियाराम,गोलू आदि लोग उपस्थित रहे।