Tuesday, 15 September 2026 | 4:55 AM
भारत

पीलीभीत : मुख्य आरक्षी के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि।

पीलीभीत: आज दिनांक 27.03.2021 को पुलिस लाइन पीलीभीत में श्रीमान पुलिस अधीक्षक , अपर पुलिस अधीक्षक , क्षेत्राधिकारी नगर एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा इलाज के दौरान मृत मुख्य आरक्षी 298 राम अवतार, जोकि यूपी 112 जनपद पीलीभीत में तैनात थे, के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मृतक मुख्य आरक
Share:
पीलीभीत : मुख्य आरक्षी के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि।
Read in your preferred language.

पीलीभीत: आज दिनांक 27.03.2021 को पुलिस लाइन पीलीभीत में श्रीमान पुलिस अधीक्षक , अपर पुलिस अधीक्षक , क्षेत्राधिकारी नगर एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा इलाज के दौरान मृत मुख्य आरक्षी 298 राम अवतार, जोकि यूपी 112 जनपद पीलीभीत में तैनात थे, के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मृतक मुख्य आरक्षी की तैनाती पीआरवी 2059 थाना जहानाबाद पर चल रही थी। दिनांक 26.03.2021 को प्रातः 08.00 बजे से रात्रि 20.00 बजे तक उक्त मुख्य की ड्यूटी थी बाद समाप्त ड्यूटी थाना जहानाबाद से थाना बरखेड़ा अपने आवास मोटरसाइकिल से जा रहे थे। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में गाजीपुर कुंडा मोड़ के पास एक ट्रैक्टर संख्या यू0पी0 64 R 5748 ने टक्कर मार दी, जिसमें मुख्य आरक्षी 298 रामअवतार गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार हेतु सा0 स्वास्थय केन्द्र बरखेडा में भर्ती कराया गया जहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रिपोर्ट :रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत