Tuesday, 15 September 2026 | 3:30 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत :ट्रक की चपेट में आने से एक किशोरी बालिका की मौके पर दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम।

पीलीभीत । थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम धुंधरी से बाइक द्वारा अपने मामा के साथ जा रही एक किशोरी बालिका की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी । घटना के बाद क्षेत्र में हड़कम्प मच गया ।जानकारी थाना परिसर में पहुंचे मृतक बालिका के मामा इरफान पुत्र समीर अहमद निवासी नवाबगंज नई बस्ती जनपद बरेली ने बताया कि
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत । थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम धुंधरी से बाइक द्वारा अपने मामा के साथ जा रही एक किशोरी बालिका की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी । घटना के बाद क्षेत्र में हड़कम्प मच गया ।जानकारी थाना परिसर में पहुंचे मृतक बालिका के मामा इरफान पुत्र समीर अहमद निवासी नवाबगंज नई बस्ती जनपद बरेली ने बताया कि वह अपनी भांजी अलविया पुत्री शफीउद्दीन उम्र 13 वर्ष निवासी ग्राम धुंधरी थाना अमरिया को अपने साथ नवाबगंज के लिए ले जा रहा था कि निसरा के बीच पड़ने वाली अप्सरा नदी के पुल के पास तेजी से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी । जिससे उसकी भांजी अलविया रोड पर गिर गई और बाद में ट्रक ने रौंद दिया । इस घटना में उसकी भांजी अलविया की मौके पर ही मौत हो गयी । घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली जहानाबाद पुलिस ने मृतिका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।उक्त प्रकरण पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह राठौड़ ने बताया कि बाइक में ट्रक द्वारा टक्कर मारने की सूचना मिली थी मौके पर कोतवाली जहानाबाद पुलिस पहुंची है तथा घटना से संबंधित जानकारी लेकर मृतक अलविया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

रिपोर्ट: फूलचंद राठौर पीलीभीत