पूरनपुर नगर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत सशक्तिकरण,आत्मरक्षा एवं घरेलू हिंसा पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।प्राचार्य डा.सुधीर कुमार शर्मा ने अतिथियों का अभिवादन एवं स्वागत कर कहा कि छात्राओं को निर्भय होकर अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करना चाहिए।मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने महिलाओं के लिए जन कल्याण योजनाएं,महिला स्वावलंबन,महिला सुरक्षा,व आत्मरक्षा के बारे में विस्तार से बताया।सुश्री जयश्री जिला समन्वयक महिला कल्याण विभाग ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन द्वारा उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया,व छात्र-छात्राओं को बाल विवाह रोकने के लिए प्रेरित किया।एसएसआई राजीव कुमार चौहान ने महिलाओं को आत्मरक्षा के बारे में बताया।आपात स्थिति में क्या-क्या करना चाहिए,इसके संबंध में जानकारी दी।छात्राओं को कोतवाल पूरनपुर और पुलिस क्षेत्राधिकारी के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए।डा.रेखा सिंह ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर पिंदर सिंह ने किया।इस अवसर पर डा.अनिॅका दीक्षित,डा.रंजना सिंह,कुमारी शोभना मिश्रा,डॉ मधुर मिश्रा,बीके शर्मा,शाहिद खान,अनूप कुमार शुक्ला सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र उपस्थित रहे।
भारत
पीलीभीत:गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत सशक्तिकरण,आत्मरक्षा एवं घरेलू हिंसा पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
पूरनपुर नगर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत सशक्तिकरण,आत्मरक्षा एवं घरेलू हिंसा पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।प्राचार्य डा.सुधीर कुमार शर्मा ने अतिथियों का अभिवादन एवं स्वागत कर कहा कि छात्राओं को निर्भय होकर अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करना चाहिए।मुख्य अतिथि जिला
Read in your preferred language.