Monday, 14 September 2026 | 11:43 PM
भारत

पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों को दी गई ससम्मान विदाई।

पीलीभीत आज दिनांक 31-08-21 को पुलिस लाइन पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय द्वारा सेवानिवृत्त हुए 05 पुलिसकर्मियों को उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस विभाग में दी गई उनकी सराहनीय सेवा की प्रशंशा की व उनसे बातचीत कर उनके अनुभव को स
Share:
पीलीभीत :पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों को दी गई ससम्मान विदाई।
Read in your preferred language.

पीलीभीत आज दिनांक 31-08-21 को पुलिस लाइन पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय द्वारा सेवानिवृत्त हुए 05 पुलिसकर्मियों को उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस विभाग में दी गई उनकी सराहनीय सेवा की प्रशंशा की व उनसे बातचीत कर उनके अनुभव को साझा किया तथा विदाई समारोह आयोजित कर ससम्मान विदाई दी गई और उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। महोदय ने उनको सलाह दी कि वह अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करें, अगर कोई बुरी आदत है तो उसको छोड़ने का यह सही समय है, सरकार द्वारा प्राप्त धनराशि का सदुपयोग करें, प्रतिदिन व्यायाम करें और स्वस्थ्य रहें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मी निम्न है।
1- उप0नि0 श्री ओमपाल सिंह
2- उप0नि0 श्री सुरेश चंद्र
3- मुख्य आरक्षी चा0 श्री शिव कुमार शुक्ला
4- आरक्षी ना०पु० श्री ग्रीश चंद्र
5- मुख्य आ0ना0पु0 मो0 अकील खां (ऐच्छिक सेवानिवृत्त)

संवादाता रामगोपाल कुशवाहा