Tuesday, 15 September 2026 | 3:53 AM
भारत

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, अच्छे कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पीलीभीत :आज दिनांक 14-07-2021 को पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर द्वारा पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित सैनिक सम्मेलन में समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों की समस्या को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया साथ ही महोदय द्वारा समस्त था
Share:
पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, अच्छे कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Read in your preferred language.

पीलीभीत :आज दिनांक 14-07-2021 को पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर द्वारा पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित सैनिक सम्मेलन में समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों की समस्या को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया साथ ही महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थानों पर सभी पुलिसकर्मियों के साथ सम्मेलन कर ब्रीफ करने हेतु निर्देशित किया गया। अच्छे कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारी गणों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत महोदय ने अपराध समीक्षा गोष्ठी की एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को अपराध नियंत्रण सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ रखने हेतु पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी,प्रतिसार निरीक्षक एवं समस्त शाखा प्रभारी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत