Tuesday, 15 September 2026 | 3:53 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिहं राठौर को जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा दी गई भावभीनी विदाई।

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर के गैर जनपद स्थानान्तरण हो जाने पर आज दिनांक 09-08-21 को पुलिस लाइन पीलीभीत में जनपद पीलीभीत के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह आयोजित कर पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिहं राठौर को दी गई भावभीनी विदाई दी ग
Share:
पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिहं राठौर को जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा दी गई भावभीनी विदाई।
Read in your preferred language.

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर के गैर जनपद स्थानान्तरण हो जाने पर आज दिनांक 09-08-21 को पुलिस लाइन पीलीभीत में जनपद पीलीभीत के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह आयोजित कर पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिहं राठौर को दी गई भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर श्री वीरेन्द्र विक्रम, क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील दत्त, समस्त थाना प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक, पीआरओ एवं पुलिस कार्यालय के सभी शाखा प्रभारियों ने महोदय के कुशल निर्देशन की प्रशंसा करते हुये उनके अनुभवों से मिलने वाली सीख का व्याख्यान किया। पुलिस अधीक्षक महोदय के कार्यकाल में जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न घटनाओं का अल्प समय में खुलासा किया गया एवं उनके कुशल निर्देशन के फलस्वरूप जनपद में कानून व्यवस्था की स्थित सुदृढ बनी रही। सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक को पुष्प माला पहनाकर उनको विदा किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

संवाददाता रामगोपाल कुशवाहा