पूरनपूर/पीलीभीत ग्राम पंचायत भैरो कलां से मां पूर्णागिरि दरबार के लिए पदयात्रियों का जत्था रवाना हुआ। कलीनगर तहसील की अनेक ग्राम पंचायत में कई जगह जत्थे का स्वागत किया गया। इस दौरान मां के उदघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। शेखर यादव व ग्राम प्रधान राम प्रताप पासवान ने सभी भक्तों को केले व पानी की बोतले देकर रवाना किया।
होली के दूसरे दिन से मां पूर्णागिरी के दरबार जाने-आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। पूरे भारत के हर क्षेत्र से हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। इस बार भी होली के बाद ग्राम पंचायत भैरव कला से पदयात्रियों का जत्था मां पूर्णागिरी के लिए रवाना हुआ। यह जत्था ग्राम पंचायत ढकिया ,जमुनिया, आसपुर ,खासपुर , चोखापुरी , न्यूरिया मल्लपुर आदि कई मार्गों से होता हुआ निकला। जगह जगह पर लोगों ने स्वागत किया। उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। पद यात्रा में सबसे आगे माता का झंडा और इसके पीछे सिंहासन रहा। ढोल नगाड़े के साथ भक्त माता रानी के जयकारे लगाकर उनका गुणगान करते हुए आगे बढ़ रहे थे।
भारत
पीलीभीत: ग्राम पंचायत भैरो कलां से मां पूर्णागिरि दरबार के लिए पदयात्रियों का जत्था रवाना हुआ
पूरनपूर/पीलीभीत ग्राम पंचायत भैरो कलां से मां पूर्णागिरि दरबार के लिए पदयात्रियों का जत्था रवाना हुआ। कलीनगर तहसील की अनेक ग्राम पंचायत में कई जगह जत्थे का स्वागत किया गया। इस दौरान मां के उदघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। शेखर यादव व ग्राम प्रधान राम प्रताप पासवान ने सभी भक्तों को केले व पानी
Read in your preferred language.