पूरनपुर। तालाब में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। शोरशराबा होने के बाद मौके पर पहुंचे दो युवकों ने किसी तरह किशोर का शव बाहर निकाला। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
मंडी समिति के समीप तालाब में अक्सर बच्चे नहाने पहुंच जाते हैं। बुधवार को मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान निवासी यूनुस का पुत्र भूरा (14) भी अपने छोटे भाई और साथियों के साथ नहाने पहुंचा। नहाते समय वह तालाब में डूब गया। साथियों ने शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे पूरनपुर देहात के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी अजीजुल हसन और राजा ने तालाब में घुसकर किशोर का शव ढूंढ निकाला। चौकी इंचार्ज निर्देश सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के परिवार वालों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।
भारत
पीलीभीत :पूरनपुर तालाब में नहाने गए बच्चे की डूबकर मौत
पूरनपुर। तालाब में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। शोरशराबा होने के बाद मौके पर पहुंचे दो युवकों ने किसी तरह किशोर का शव बाहर निकाला। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मंडी समिति के समीप तालाब में अक्सर बच्चे नहाने पहुंच जाते हैं। बुधवार को मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान निवासी यूनुस का पुत्र भ
Read in your preferred language.