Monday, 14 September 2026 | 11:01 PM
भारत

पीलीभीत:सम्पूर्ण समाधान दिवस में 78 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा मौक पर 22 का हुआ निस्तारण।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में तहसील पूरनपुर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 78 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही 22 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में
Share:
पीलीभीत:सम्पूर्ण समाधान दिवस में 78 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा मौक पर 22 का हुआ निस्तारण।
Read in your preferred language.

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में तहसील पूरनपुर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 78 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही 22 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय से जन सुनवाई की शिकायतों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है, सभी अधिकारी दोनों पक्षों को बुलाकर गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण करायें तथा निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करें, जिससे कि शिकायतकर्ता द्वारा दोबारा शिकायत न की जा सके। राजस्व सम्बन्धी मामलों में जहां पर पुलिस प्रशासन की आवश्यकता हो तो वहां पुलिस को साथ लेकर मौके पर निस्तारण कराया जाये।
तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी, मुख्य चिकित्साधिकारी, डीएफओ सामाजिक वानिकी, जिला विकास अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी अधिशासी अभियन्त विद्युत, अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी, उप जिलाधिकारी पूरनपुर, तहसीलदार पूरनपुर, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस अधिकारियों के साथ आगामी धान खरीद, चुनाव व पराली प्रबन्धन के सम्बन्ध में बैठक की गई। उन्होंने समस्त लेखपाल व कानूनगो को निर्देशित करते हुये कहा कि अपने राजस्व ग्राम में किसानों से नियमित वार्ता करें और सरकार चलाई जा रही लाभ परक योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करें और साथ ही साथ आगामी धान खरीद के सम्बन्ध में भी रजिस्ट्रेशन कराने व क्रय केन्द्रों के सम्बन्ध में अवगत करायें । उन्होंने कहा कि अपने राजस्व ग्राम में पराली प्रबन्धन हेतु विगत वर्ष की भांति आगे अधिक से अधिक किसानों को जागरूक करें। आगामी माह धान की फसल तैयार होने के उपरान्त क्रय केन्द्रों पर बिक्री व पराली प्रबन्धन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। इन कार्यों के साथ साथ आगामी निर्वाचन से सम्बन्धित तैयारियां आयोग द्वारा की जा रही है जो भी सूचनाऐं मांगी जाये ससमय प्रेषित करें, सभी लोग अपने अपने बूथों के सुपरवाइजर हैं इसलिए बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने विशेष कर महिला मतदाताओं पर जोर दिया जा रहा है इसकी नियमित समीक्षा बीएलओ से करते रहे। बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, सीओ पूरनपुर, तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संवाददाता रामगोपाल कुशवाहा