Tuesday, 15 September 2026 | 2:25 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: रोजगार मेले में 06 कम्पनियों द्वारा 749 अभ्यार्थियों का विभिन्न पदों पर किया गया चयन।

पीलीभीत: जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आई0टी0आई0 एवं कौशल विकास मिशन पीलीभीत के संयुक्त तत्वाधान में आज ग्राम कबीरगंज, तहसील व विकासखण्ड पूरनपुर, पीलीभीत में निर्देशानुसार एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में मुख्य अतिथि श्री बाबूराम पासवान जी मा0 विधायक, 129 विधानसभा पूरनपुर की
Share:
पीलीभीत: रोजगार मेले में 06 कम्पनियों द्वारा 749 अभ्यार्थियों का विभिन्न पदों पर किया गया चयन।
Read in your preferred language.

पीलीभीत: जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आई0टी0आई0 एवं कौशल विकास मिशन पीलीभीत के संयुक्त तत्वाधान में आज ग्राम कबीरगंज, तहसील व विकासखण्ड पूरनपुर, पीलीभीत में निर्देशानुसार एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में मुख्य अतिथि श्री बाबूराम पासवान जी मा0 विधायक, 129 विधानसभा पूरनपुर की अध्यक्षता में किया गया। रोजगार मेला का शुभारम्भ उप जिलाधिकारी पूरनपुर द्वारा किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 06 प्रतिष्ठित कम्पनियों के भर्ती अधिकारी द्वारा प्रतिभागियों के सापेक्ष 749 अभ्यार्थियो का विभिन्न पदों पर चयन किया गया।
इस अवसर पर विवेक कुमार शुक्ला, जिला सेवायोजन अधिकारी, श्री नरेन्द्र यादव जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, श्री सर्वेश कुमार खण्ड विकास अधिकारी पूरनपुर, ग्राम प्रधान श्री इकवाल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

सवांददाता : रामगोपल कुशवाहा