Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 57 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा मौक पर 08 का हुआ निस्तारण।

पीलीभीत शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आज जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुये आयोजित किया गया। जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में तहसील बीसलपुर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बीसलपुर में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस
Share:
पीलीभीत:	सम्पूर्ण समाधान दिवस में 57 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा मौक पर 08 का हुआ निस्तारण।
Read in your preferred language.

पीलीभीत शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आज जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुये आयोजित किया गया। जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में तहसील बीसलपुर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बीसलपुर में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 57 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही 08 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही साथ उन्होंने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि पोर्टल पर अपलोड करने से पूर्व निस्तारण आख्या की जांच अवश्य कर लें, जिससे कि शिकायतकर्ता द्वारा दोबारा शिकायत न की जा सके। इसके उपरान्त ही सम्बन्धित पोर्टल पर अपलोड़ करें। राजस्व सम्बन्धी मामलों में जहां पर पुलिस प्रशासन की आवश्यकता हो तो वहां पुलिस को साथ लेकर मौके पर निस्तारण कराया जाये। उन्होंने शिकायत सुनने के साथ साथ सम्बन्धित अधिकारियों को अपने अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से लोगों लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया गया।
तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशान्त श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश, उप जिलाधिकारी बीसलपुर, जिला विकास अधिकारी श्री योगेन्द्र पाठक, उप निदेशक कृषि श्री यशराज सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री संत प्रकाश, व तहसीलदार बीसलपुर, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत