Tuesday, 15 September 2026 | 12:21 AM
भारत

पीलीभीत: जादौपुर गहलुइया में मकान के अंदर अचानक हुए विस्फोट से 4 लोग गंभीर रूप से घायल

पूरनपुर/पीलीभीत । बुधवार दोपहर अचानक एक खाली पड़े मकान में जोरदार विस्फोट हो गया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस धमाके ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। घटना के बाद घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जबकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही
Share:
पीलीभीत: जादौपुर गहलुइया में मकान के अंदर अचानक हुए विस्फोट से 4 लोग गंभीर रूप से घायल
Read in your preferred language.

पूरनपुर/पीलीभीत । बुधवार दोपहर अचानक एक खाली पड़े मकान में जोरदार विस्फोट हो गया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस धमाके ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। घटना के बाद घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जबकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जादौपुर गहलुइया में ताज मोहम्मद के पड़ोस में स्थित खाली मकान में यह घटना घटी। धमाके के समय मकान के अंदर से पीले रंग का धुआं निकलता देखा गया। इस विस्फोट में ताज मोहम्मद, वाहिद अली, हसीन बानो और असलम मियां बुरी तरह जख्मी हो गए। गांव में अचानक हुए इस धमाके की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ वहां पहुंच गई। पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल लोगों से जानकारी ली। घायलों ने बताया कि वे उस बंद मकान की सफाई कर रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हुआ। वे कुछ संदिग्ध वस्तुएं हटाने की कोशिश कर रहे थे जिसके बाद धमाका हुआ।फिलहाल पुलिस विस्फोट के कारणों का पता लगाने और संदिग्ध तत्वों की पहचान के लिए जांच में लगी हुई है। इस धमाके को लेकर गांव में अलग-अलग तरह की अफवाहें भी फैल रही हैं, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है।